अयोध्या। (अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इतने बेखौफ हैं जिन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ द्दारा कई बार आदेश जारी किया गया कि प्रदेश की सभी गड्ढा युक्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए लेकिन अयोध्या जिले के लोक निर्माण विभाग के बेखौफ अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाकर शासन को बदनाम करने का ही कार्य कर रहे है।ऐसा ही एक मामला विकास खण्ड रूदौली में देखने को मिला जहां डीएम को आनलाइन शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने बिना जर्जर सड़क मरम्मत कराए ही सड़क मरम्मत की झूठी रिपोर्ट भेजकर सरकार को बदनाम करने का काम किया है जिसकी आनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते जर्जर सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई है।सूत्र के मुताबिक जिले के रूदौली विकास खण्ड कार्यालय के ठीक सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग से भेलसर होते हुए क्षेत्र के रहीमगंज,नकछेदपुर,धौरहरा,हलीमं गर,नईसरांय,देवकली का पुरवा,ममरेजनगर,जैथरी,महंगू का पुरवा सहित तराई क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली खस्ताहाल जर्जर सड़क जिसपर राहगीर व स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर मजबूरन किसी तरह से निकलने पर मजबूर हैं।इसी खस्ताहाल जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए भेलसर गांव निवासी साद अख्तर आदि ने डीएम को 23 सितम्बर को आनलाइन शिकायती पत्र देकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की थी।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अयोध्या द्दारा शिकायतकर्ता को लिखित पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि वर्षा ऋतु के पश्चात मौसम अनुकूल होने पर गड्ढा मुक्त का कार्य दिनांक 20/10/21तक पूर्ण कर दिया जायेगा।उसके बाद सम्बंधित विभाग दूसरी बार शिकायतकर्ता को लिखित आख्या भेजकर अवगत कराता है कि प्रश्नगत मरम्मत का कार्य प्रगति पर है जिसे 15/11/21 तक पूर्ण करा लिया जायेगा।उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तीसरी बार प्रश्नगत मार्ग पर 1,00 किमी की लंबाई में मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लेने की फर्जी रिपोर्ट शिकायतकर्ता को भेजा विभाग द्दारा बिना मरम्मत का कराए ही झूठी रिपोर्ट देखते ही शिकायतकर्ता सहित क्षेत्र के लोगों को चौंका दिया।जब की इस खस्ताहाल जर्जर सड़क पर 23 सितम्बर को दिए गए आनलाइन शिकायती पत्र के बाद इस मार्ग पर किसी तरह का मरम्मत कार्य सम्बंधि विभाग द्दारा दो बार सड़क बनाने का आश्वासन व तीसरी बार दी गई आख्या में बिना सड़क पर किसी प्रकार का कार्य कराए ही खस्ताहाल जर्जर सड़क को विभाग द्दारा मरम्मत कार्य पूर्ण होने की झूठी रिपोर्ट भेजने पर आक्रोशित शिकायतकर्ता साद अख्तर ने मुख्यमंत्री के पोर्टलपर पर आनलाइन शिकायत कर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों द्दारा बिना सड़क मरम्मत कराए ही फर्जी व झूठी रिपोर्ट भेजने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही व खस्ताहाल जर्जर सड़क को अतिशीघ्र दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

