मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पुतला फूंकने से सपा समर्थकों को पुलिस ने रोका,भानु दुबे सहित अन्य समर्थकों को लिया हिरासत में 

मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पुतला फूंकने से सपा समर्थकों को पुलिस ने रोका,भानु दुबे सहित अन्य समर्थकों को लिया हिरासत में

 

गड़वार(बलिया)

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नगर पंचायत रतसर में दौरे के दौरान शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं में विरोध देखने को मिला। फेफना विधानसभा के रतसर में प्रस्तावित जनसभा में जाने से पूर्व ही सपा नेता भानु दुबे के नेतृत्व में गड़वार-फेफना मार्ग स्थित जनसंपर्क सपा कार्यालय के सामने सड़क पर सपा समर्थकों ने “राजभर गो बैक” के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। हाल ही में ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा सांसद सनातन पांडेय पर सांसदों को तोड़ने का आरोप लगाने से सपा नेता भानु दुबे नाराज थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेता भानु दुबे सहित कुछ उनके समर्थकों को थाना प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों ने हिरासत में ले लिया और विरोध प्रदर्शन को नाकाम करते हुए पुतला फूंकने से रोक दिया। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से मंत्री ओम प्रकाश राजभर का रूट बदल दिया गया। कुछ देर के लिए गड़वार-फेफना मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला,हालांकि समय रहते पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम संपन्न होने के बाद हिरासत में लिए गए भानु दुबे सहित अन्य समर्थकों को छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *