मलेरिया फैलाने वाला मच्छर रुके हुए पानी में प्रजनन करता है और नम, छाया दार, अंधेरे, गंदे स्थानों पर रहता है।

01 जून 2026 को एंटी मलेरिया माह जून 2026 के प्रथम दिवस पर जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में जिला मलेरिया फाइलेरिया टीम से इंद्रजीत सिंह, सुनील तिवारी, शिवशंकर वर्मा द्वारा नगरीय क्षेत्र जौनपुर के नखास मोहल्ले एवं जहांगीराबाद में मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम जैसे पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण, एंटीलार्वल स्प्रे, ब्रीडिंग सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा आदि कार्य आयोजित किया गया।
इसी के अगली कड़ी में राकेश सिंह के सहयोग से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आशीष कुमार सिंह एवं अर्बन कॉर्डिनेटर प्रवीण पाठक के नेतृत्व में अर्बन पी एच सी मातापुर में आशा संवेदीकरण बैठक भी आयोजित की गई जिसमें मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, जागरूकता आदि के बारे में जानकारी दी गई।
मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है इसका परजीवी प्लाज्मोडियम नामक एक सूक्ष्म जीव होता है, यदि मादा एनाफिलीज मच्छर किसी मलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटकर किसी स्वस्थ व्यक्ति को कटेगा तो उन्हें भी संक्रमण फैला सकता है।
जल जमाव होगा जहां
मच्छर पैदा होंगे वहां।
मलेरिया फैलाने वाला मच्छर रुके हुए पानी में प्रजनन करता है और नम, छाया दार, अंधेरे, गंदे स्थानों पर रहता है।
मलेरिया में ठंडक, कंपकपी के साथ तेज बुखार आता है।जांच इलाज में देरी पर उल्टी, मितली, खून की कमी, भूख में कमी, तिल्ली का बढ़ना आदि लक्षण आते हैं।
मलेरिया के जांच, उपचार की निःशुल्क व्यवस्था जनपद जौनपुर के समस्त सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर हर जगह उपलब्ध है। अतः मलेरिया के लक्षण दिखाई दें तो घबराएं नहीं बरन तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं और मलेरिया से मुक्ति पाएं।
हर रविवार, मच्छर पर वार
लार्वा पर प्रहार, मलेरिया का संहार।
मलेरिया से बचाव के लिए अपने घरों के अंदर, बाहर, आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां साफ करें,जल जमाव न होने दें, जलपात्रों में भी पानी न एकत्र होने दें,कूलर ,गमला, फ्रिज की ट्रे का पानी भी सप्ताह में बदल दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, नालियों में कूड़ा कचरा न डालें, उन्हें नियमित साफ रखें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं, खुली बदन न सोएं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, बुखार की स्थिति में हल्का, तरल खाद्य सामग्रियों का सेवन करें, तला भुना गरिष्ठ भोजन न करें, शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य सामग्री ग्रहण करें।
—————-
जौनपुर 01 जून, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

मा0 प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एक जून से 30 जून तक जनपद में ’खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा एवं अमहित के कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान गाँव-गाँव जाकर किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक के उपयोग, नकली पेस्टिसाइड की पहचान और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देंगे।

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार डा. रमेश चंद्र यादव ने सभी किसानों से अपील किया है कि इस अभियान से जुड़ें, वैज्ञानिक सलाह के अनुसार सही समय पर संतुलित उर्वरक/खाद का उपयोग करें और जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें, ताकि मृदा की उर्वरता टिकाऊ एवं अक्षुण्ण बनी रहे, प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग हो जिससे सम्बंधित फसल से अपेक्षित उपज भी प्राप्त होती रहे। अभियान में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। किसान कृषि की नवीनतम तकनीकियों एवं भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित होकर अपनी समृद्धि करते हुए कृषि का सतत् विकास कर सकते हैं।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *