महिला एसओ आशा शुक्ला ने एसआई चेतना पाण्डेय के साथ महिलाओ को किया जागरुक
अयोध्या।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर तथा मिशन शक्ति फेज 5 नोडल प्रभारी व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देश पर तथा सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने महिला उप निरीक्षक चेतना पाण्डेय व अपनी टीम के साथ महिलाओ व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरुक किया।मंगलवार को महिला एसओ आशा शुक्ला ने एसआई चेतना पांडे व अपनी टीम के साथ मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय, रिकाबगंज में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया।इसके अलावा उन्होंने महिला अपराध संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया गया व उन्हें किसी भी प्रकार पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया।

