माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने शिक्षा भवन पर धरना प्रदर्शन कर अपने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने शिक्षा भवन पर धरना प्रदर्शन कर अपने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एकदिवसीय धरना शिक्षा भवन पर आयोजित किया गया।धरने की अध्यक्षता जिला राकेश पांडेय तथा संचालन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने किया।धरने की अध्यक्षता करते हुए राकेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन हम शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा है। पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक है और उसे अपने संघर्षों के बल पर लेकर ही रहेंगे।श्री पांडेय ने चयन बोर्ड की धारा 18 और 21 की वापसी की मांग करते हुए कहा कि यह धारा जब से चयन बोर्ड से हटी है शिक्षकों का उत्पीड़न शुरू हो गया है इसको तत्काल चयन आयोग में सम्मिलित करना चाहिए। जिससे शिक्षकों का शोषण बंद हो। प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों से एकजुटता का आवाहन करते हुए कहा कि समय की मांग है कि हम-सब एक होकर संघर्ष करें तभी अपनी उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। धरने का संचालन करते हुए जिला मंत्री आलोक तिवारी ने व्यवसायिक शिक्षकों को नियमित करते हो उन्हें पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिया जाए। वंचित दर शिक्षकों का विनियत्तिकरण किया जाए। धरने की समाप्ति पर कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक ओंकार पाल को 6 सूत्रीय ज्ञापन सोपा गया। धरने को पूर्व जिला मंत्री अशोक तिवारी , जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य सरोज द्विवेदी ,प्रधानाचार्य सुनील द्विवेदी, प्रधानाचार्य अखिलेश उपाध्याय , प्रधानाचार्य डा शिवकुमार मिश्र, संस्कृत कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष केहर सिंह,महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे ,महानगर मंत्री सत्य प्रकाश,प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव, पूर्व प्रधानाचार्य गुल बाहर निषाद प्रधानाचार्य गिरीश दूबे, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, देवेश पांडे, हसन अब्बास,सद्दाम हुसैन, विनोद मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, श्रद्धा सिंह, प्रतिभा पाठक, उमा सिंह, डॉक्टर मीनू त्रिपाठी, व्यावसायिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह, सुधीर पाठक, अतुल मिश्रा, राकेश मौर्य, रंजीत वर्मा,अनंत राम यादव, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *