मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आम जन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और आरोग्य मेले के सफल संचालन को परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने पीएचसी खड़भड़िया ब्लॉक हैरिंगटनगंज, पीएचसी सराय धनेठी ब्लॉक मिल्कीपुर,पीएचसी अमानीगंज खंडासा, पीएचसी एहार रुदौली का सघन भ्रमण एवम पर्यवेक्षण किया गया साथ ही एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और अन्य जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न पीएचसी का भ्रमण किया गया। शजनपद अयोध्या की सभी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज एवम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का इलाज किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की गई।सूत्र के मुताबिक इस मेले में, कुल चिकित्सक _115, पैरामेडिकल_ 367, पुरुष मरीज 601, महिला मरीज 527, बच्चे 294, आयुष्मान कार्ड बने 30, हेल्प डेस्क पर स्क्रीन हुए मरीज 469, कोविड टेस्ट 368 पॉजिटिव 0, आंख के मरीज 0, लिवर के मरीज 53, बुखार के मरीज 15, सांस के मरीज 73, पेट के मरीज 118, शुगर के मरीज 96, चर्म रोग के मरीज 166, टीबी के सस्पेक्टेड मरीज 6, एनीमिया के 24, उच्च रक्तचाप के 16, प्रसव पूर्व जांच 65, कुपोषित 0, रेफर 75, मलेरिया जांच 78 पॉजिटिव कोई नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *