मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना एवं छात्रों हेतु डीबीटी योजना के साथ ही एसबीआई द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिए जाने का हुआ शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना एवं छात्रों हेतु डीबीटी योजना के साथ ही एसबीआई द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिए जाने का हुआ शुभारंभ

 

अयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ प्रदान करने व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत नियमित/मानदेय, स्व वित्त पोषित, अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों एवं विद्यालय में कार्यरत रसोइयों, अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ तथा एसबीआई के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभऔर सभी बच्चों के लिए डीबीटी योजना का शुभारंभ किया।इसी कड़ी में जनपद अयोध्या के सर्किट हाउस में मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर नगर निगम महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह को बुके भेंट कर उनका स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी जी द्वारा किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी जी का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुके भेंट इसके किया गया।इसके पश्चात सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा आज के मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना और डीबीटी योजना के बारे में किए जा रहे शुभारंभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ से समय के अनुशासन को अवश्य सीखें जिस प्रकार आज का कार्यक्रम समयबद्ध ढंग से पूरा हो रहा है, इसी तरह प्रतिदिन स्वयं समय से विद्यालय पहुंचकर एवं बच्चों को समय से बुलाकर विद्यालय गतिविधियों को संपन्न कराएं।बच्चों का मन घर से ज्यादा विद्यालय में लगे ऐसा स्वच्छ परिवेश विद्यालय का होना चाहिए।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड वितरित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसी के साथ ही मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने माध्यमिक विद्यालयों के भी 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड वितरित किया।बेसिक शिक्षा विभाग से धीरज शुक्ला, क्षमा जायसवाल राकेश कुमार जायसवाल, बृजेश कुमार, कृष्ण कुमार पांडे, विनय कुमार गुप्ता, शिवम सिंह, अनूप दुबे और सविता शुक्ला को मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही के हाथों मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड प्रदान किया गया। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों संजीव कुमार चतुर्वेदी, रूही पाल, डॉ शिवकुमार मिश्र, डॉक्टर रामकृष्ण मिश्रा, रियाज अहमद खान, परमेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, रितेश जायसवाल मणि शंकर तिवारी और डॉक्टर उदयभान सिंह को मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड वितरित किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उ‌द्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से संचालित किया गया।पूरे प्रदेश में एक साथ बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में डी बी टी योजना के अंतर्गत दो सेट यूनिफार्म, जूता मोजा, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के क्रय हेतु रुपए 1200 प्रति छात्र की दर से धनराशि जनपद अयोध्या के कुल 1,14,679 बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी गई।कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर पवन कुमार तिवारी द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन अनामिका मिश्रा द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडे, जिला समन्वय प्रशिक्षण आदर्श सिंह,जिला समन्वयक मध्यान भोजन अंकुर सिंह, जिला समन्वयक निर्माण गिरिजा शंकर पांडेय, जिला समन्वयक निपुण रॉबिन पाल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवाकांत द्विवेदी,जिला समन्वयक बालिका भास्कर सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, सुमित, एवं जनपद अयोध्या के एस आर जी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, एसआरजी अमित मिश्रा उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *