मेडिकल कॉलेज दर्शन के मेडिसिन विभाग में तैनात डा वर्मा दुबई में होगे सम्मानित
फोटो
अयोध्या।तीन अगस्त को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में मेडिसिन बिभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र वर्मा को दुबई के नोवाटेल होटल में मेडिकल फ़ूड एंड निउट्रीशियन में फेलोशिप मिलेगी।उन्हें यह सम्मान थर्ड वर्ल्ड कांग्रेस ऑन मेडिकल फ़ूड एंड न्यट्रीशियन कॉन्फ्रेंस के आयोजन के दौरान दुबई में स्थित नोवाटेल होटल में मिलेगा।उन्हें इस फेलोशिप के मिलने पर मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा,सीएमएस डॉ अरविन्द सिंह एवं मेडिकल कॉलेज में तैनात अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई। फेलोशिप पाने वाले डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मेडिकल फ़ूड एवं न्यट्रीशी यन के क्षेत्र में उनका पूरा प्रयास रहेगा कि लोग इसके प्रति जागरूक हों।हमें क्या क्या खाना चाहिए किस खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए ये जानना बहुत जरूरी है।साथ ही समय समय पर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट एवं पैरास्टॉफ को भी प्रशिक्षित किया जायेगा व स्लम एरिया में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।

