मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
:-पंचायत भवन लालेमऊ में सम्मान पाकर खिले बच्चों के चेहरे।
करनैलगंज (गोण्डा) 22 अगस्त। विकासखंड के ग्राम पंचायत लालेमऊ स्थित पंचायत भवन में प्राथमिक विद्यालय रायपुरवा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। शैक्षणिक सत्र में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत राजेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि पंचायत सचिव अभिषेक प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
      कक्षा पांच में सतगुण दयाल ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय और अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा चार में भूपेंद्र सिंह प्रथम, कृष्णा द्वितीय और साहिल सिंह तृतीय रहे। वहीं कक्षा तीन में प्रदीप प्रथम, विकास कोहली द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। एडीओ पंचायत राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षक शिवम गुप्ता व प्रधान प्रतिनिधि अवधेश सिंह राठौर ने अतिथियों व ग्रामीणों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *