युवा ही करेगा देश का प्रतिनिधित्व : रामाशीष

युवा ही करेगा देश का प्रतिनिधित्व : रामाशीष
*पतंजली युवा भारत पूर्व की आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में हरिद्वार से आएं केंद्रीय प्रभारी के उद्गार
मीरजापुर। नगर के लालडिग्गी पार्क स्थित साईं मण्डपम में रविवार को युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में हरिद्वार से पधारे योग गुरु स्वामी रामदेव के परम शिष्य केंद्रीय प्रभारी रामाशीष ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य कार्यकारिणी टीम व मीरजापुर के समस्त पदाधिकारियों, सहयोगियों द्वारा उन्हें माता विंध्यवासिनी की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत केंद्रीय प्रभारी रामाशीष ने पावन ओमकार मंत्र के एवं गायत्री मंत्र के साथ कराते हुए युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि युवा भारत युवाओं को निर्णय और नए नेतृत्व का क्षमता व अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा की आज देश में लाखों युवाओं का जीवन बिखरा हुआ है, हमारे देश का युवा नशे का व्यसन का और दुर्व्यसन का शिकार हो रहा है, जिसके कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ा हुआ है, इन युवाओं को योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद से जोड़कर उनके जीवन का शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास बहुत जरूरी है, क्योंकि भारत में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है और जब युवा अपने जीवन में प्रतिदिन योग संतुलित आहार एवं आयुर्वेद को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना लेगा तो उसका जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ व निरोग होगा और यह भारत लिए जरूरी है क्योंकि युवा ही भारत का भाग्य विधाता हैं। इस अवसर पर राज्य प्रभारी योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श तथा प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा दृष्टिकोण से संगठन में निरंतरता के साथ नए युवाओं को आगे आने और नेतृत्व का अवसर देकर योग और आयुर्वेद के माध्यम से लोगों की दिनचर्या, रात्रिचार्य एवं ऋतुचार्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी सेवाएं दे सकें एवं स्वस्थ समाज की निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि प्रत्येक जिले तथा राज्य स्तर पर ऐसे ऊर्जावान, समर्पित और सेवाभावी युवाओं को जिम्मेदारी से बड़ा कार्य होगा जो योग सेवा संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्य को नई गति दे सकें। इस अवसर पर योग गुरु योगी भोला नाथ, जिला प्रभारी प्रवीण मौर्य, सुरेश यादव, सोमेश्वरपति त्रिपाठी, राकेश वर्मा, अनिल कुमार मौर्या, कोमल अग्रहरि, रवि कुमार मंगलम, अभिषेक शर्मा, कृष्णा कुमार, रामधनी पखल, श्याम सोनी, विपिन यादव, आस्था मिश्रा, क्षमा, आकांक्षा, आशु, मनजीत आदि विभिन्न लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *