यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में 2,504 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में 2,504 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

 

 

जौनपुर,10 जून। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को पहली पाली शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में कुल 9,480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,976 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,504 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जनपद में यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं, जहां छह पालियों में कुल 56,880 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निगरानी व्यवस्था के तहत 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित लगभग 1,200 कार्मिकों की तैनाती की गई है।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार पहली पाली की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं

मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *