रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
प्रमाण पत्र व मेडल देकर किया गया सम्मानित
प्रयागराज। विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की शाखा सांस्कृतिक चेतना शक्ति के तत्वावधान में पूजा संकल्प, प्रतापगढ़ जिला प्रभारी के नेतृत्व में ए.सी.एस. पब्लिक स्कूल, खेमीपुर में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साकिब सिद्दीकी ‘बादल’, प्रतापगढ़ जिला प्रभारी पूजा संकल्प एवं ए.सी.एस. पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विजय सरोज, रोक्तिमा, सिमरन, रीतु, सरिता, अकृता सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पहुंचे विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभागी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित
किया।

