रक्तदान जीवन रक्षा के लिए महादान : सुनील रस्तोगी
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।रोटरी क्लब ग्रेटर फ़ैज़ाबाद ने रक्तदान शिविर में 4 यूनिट रक्तदान डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ब्लड बैंक में किया गया।जिसमें अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल,सदस्य अमित रस्तोगी, अक्षत रस्तोगी ने रक्तदान किया।क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व और इससे मिलने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दीं।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।क्लब अध्यक्ष सुनील रस्तोगी ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि जीवन रक्षा के लिए रक्तदान महादान है।उन्होंने जोर दिया कि एक छोटी सी पहल किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकती है।क्लब सचिव सतीश चौरसिया रक्तदान के लाभ और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।उन्होंने अध्यक्ष सुनील रस्तोगी सहित अपनी पूरी टीम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम संयोजक दीपक मेहरोत्रा ने कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं होता।एक यूनिट रक्तदान किसी दुर्घटनाग्रस्त या गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी,जितेन्द्र आनंद,अखिल अग्रवाल,अरुण अग्रवाल (साकेत), पार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहें।

