राजकीय पीजी कॉलेज में बाउंड्री वॉल निर्माण में अनियमितता की शिकायत 

राजकीय पीजी कॉलेज में बाउंड्री वॉल निर्माण में अनियमितता की शिकायत
लालगंज, मीरजापुर। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में बाउंड्री वॉल निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस निर्माण के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से लाखों रुपए का बजट जारी किया गया था, जिसमें बंदरबांट का आरोप लग रहा है। घटिया निर्माण से जुड़ा एक वीडियो और खबर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रही है।  वीडियो और खबर में बताया गया है कि बाउंड्री वॉल का बेस पॉइंट जमीन के ऊपर ही बना दिया जा रहा है। आरोप है कि बिना बेस के ही पिलर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे दीवार के टिकने पर सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में बाउंड्री वॉल गिरने से छात्रों को चोट लग सकती है। वायरल खबर के अनुसार, 4×4 पिलर की नींव की जगह जमीन की सतह के ऊपर 1 फीट ऊंचाई और 3 फीट चौड़ाई का बेस बनाया जा रहा है। इस मामले में श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बाउंड्री वॉल का निर्माण एक संस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी भी उसी संस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *