रामगंज बाजार मे शिव मंदिर से सीमान्त तक नाली निर्माण की मांग हुई तेज।
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।सदर तहसील मे मया ब्लाक के बेलवारी खान ग्राम सभा के तहत रामगंज बाजार स्थित शिव मंदिर से सब्जी मंडी तक नए नाले का निर्माण कराए जाने के लिए गोशाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमर नाथ बर्फ़ानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष आरती जायसवाल ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त,अध्यक्ष/प्रशासक जिला पंचायत के साथ साथ डीएम,वीडीओ को पत्र भेजा है!भेजे गए पत्र मे सभासद जायसवाल ने दर्शाया हैँ कि 2 दशक पूर्व गॉव प्रधान द्वारा जल निकासी या अंतिम छोर (आउट फल) तक कोई पूर्व योजना तय किये रामगंज बाजार स्थित शिव मंदिर से सब्जी मंडी तक लाखों रूपये खर्च करके आधा अधूरा नाली का निर्माण कराया गया था!लेकिन उसके बाद सड़क ऊंची होने एवं लोगों का मकान नीचे होने के कारण नाली के पानी की निकासी बाधित हो गई!एक व्यावहारिक और दूरदर्शी दृश्टिकोण के अभाव में यह नाली स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधा के बजाय एक समस्या बन चुकी है!वर्तमान स्थिति यह है कि लोगों के घरों का पानी नाली में तो पहुंचता है, लेकिन निकासी न होने के कारण उसी में सड़ता रहता है या फिर नीची नाली होने के कारण लोगो के घरों का पानी या तो उलटे घरों मे प्रवेश करता हैँ या फिर उफ़नाकर उक्त संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बहने लगता है!आए दिन इस दूषित पानी के बीच से गुजरने को मजबूर स्थानीय लोग अब स्वास्थ्य समस्याओं के मुहाने पर खड़े हैं!सबसे अधिक भयावह और चिंता जनक स्थित आगामी मानसून को लेकर है!मोहल्ले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार नाली के पानी का ढलान जहाँ पहले दिया गया था,वहा की जमीनों पर घर बन गए हैँ!यदि समय रहते ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पहले ही बारिश में यह पूरा मार्ग तालाब में बदल जाएगा!जिससे लोगों का घर से निकलना और राहगीरों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा!मामले को लेकर बुधवार को सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल पत्रकार ने जिला पंचायत अयोध्या के प्रशासक/अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह से मुलाक़ात कर मांग पत्र दिया तथा समस्या से उनको अवगत कराया!जिला पंचायत के प्रशासक/अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने सभासद प्रतिनिधि को आश्वास्त किया कि जल्द ही वे मामले का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे
।

