अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिले में इन दिनों कोटेदार जम कर कर रहे राशन की कालाबाजारी जिले के मिल्कीपुर तहसील के गांव केशवपुर चिलबिली में बगैर राशन दिए कार्डधारकों ने अंगूठा लगवाने बात जांच में सामने आई है। अयोध्या में सरकारी राशन की दुकानों के संचालक कार्ड धारकों से ई पास मशीन में अंगूठा तो लगवा रहे हैं लेकिन उन्हें राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। जांच में ग्रामीणों को राशन दिए बगैर गेहूं का स्टाक गायब मिला जबकि चावल इस माह उठाए गए कोटे से ज्यादा पाया गयाl इसे देख खुुद जांच करने गए अधिकारी चौंक उठेl सीएम पोर्टल पर शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारी से लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही अंगूठा लगवा लिया गया पर राशन नहीं मिला। सीएम पोर्टल पर शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारी से लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही अंगूठा लगवा लिया गया पर राशन नहीं मिला। राशन न वितरण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत हैरिग्टगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवपुर चिलबिली का प्रकाश में आया है जहां के ग्रामीणोंने कोटेदार पर राशन न वितरण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल समेत 1076 पर शिकायत दर्ज कराया था।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर मुइद खान सोमवार को केशवपुर चिलबिली गांव के ग्रामीणों का बयान दर्ज करने पहुंचे तो बड़ी संख्या में राशन कार्ड धारक राशन न मिलने का बयान दर्ज करायाl कहा कि कोटेदार द्वारा ईपास मशीन पर अंगूठा तो लगभग एक सप्ताह पहले ही लगवा लिया गया है लेकिन अभी तक द्वितीय चरण कज राशन का वितरण नहीं किया गया। उठान किए हुए राशन व स्टॉक सत्यापन में मिले अनाज में अंतर मिला। ग्रामीणों का बयान दर्ज करने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के स्टॉक रजिस्टर को अपने कब्जे में लेते हुए स्टाक का सत्यापन किया तो सत्यापन में 60 बोरी चावल मिला जबकि दिसंबर माह के द्वितीय चरण में 61 बोरी गेहूं व 40 बोरी चावल का उठान किया गया है । कोटेदार ने बताया कि प्राप्त स्टॉक में 10 बोरी चावल आंगनबाड़ी का है।उठान किए हुए राशन व स्टॉक सत्यापन में मिले राशन में अंतर होना ही यह प्रदर्शित करता है कि कोटेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। प्रकरण के संबंध में जब कोटेदार शांति देवी से बात की गई तो बताया कि अंगूठा लगवा लिया है कहीं से भी व्यवस्था करके राशन का वितरण किया जाएगा। कोटेदार जांच अधिकारी को राशन वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं करा सका।वही जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर मुइद खान से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन किया गया है स्टॉक में 60 बोरी चावल प्राप्त हुआ है जबकि दिसंबर माह के द्वितीय चरण में 61 बोरी गेहूं व 40 बोरी चावल का उठान किया गया है । मांगे जाने पर कोटेदार द्वारा वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितना राशन वितरण हुआ है कितना अभी अवशेष है।

