राष्ट्रगान प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस को सौंपी तहरीर

राष्ट्रगान प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस को सौंपी तहरीर
आजमगढ़ 24 अगस्त (आर एन एस) उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से संबंधित वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने के कथित प्रकरण को लेकर आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की।धरने के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, गौरव और संविधान के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रगान के दौरान सामने आए इस कथित घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाने के लिए वायरल वीडियो के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के उपलब्ध सीसीटीवी एवं अन्य वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।कांग्रेसजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में मांग की कि कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएं तथा राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में यदि किसी कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लागू कानूनों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से तहरीर प्राप्त किए जाने की रसीद भी प्राप्त की।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा, “राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रगान के सम्मान से जुड़े किसी भी प्रकरण में राजनीति से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का व्यक्तिगत अपमान करना नहीं, बल्कि तथ्यों को सामने लाना और संविधान एवं राष्ट्र के सम्मान की रक्षा करना है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम वास्तविक है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास रखती है और पार्टी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं मर्यादित तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।धरना-प्रदर्शन एवं तहरीर देने के दौरान रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, शीला भारती, अजीत राय, सीमा भारती, संतोष सिंह, राम अवध प्रेमी, केदार मौर्य, नजम शमीम, शाहिद, मंतराज यादव , अकीलुर्रहमान, प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *