राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती 31 अक्टूब

*राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर*
◆सरदार पटेल के योगदान को मान्यता देना और राष्ट्र की सुरक्षा,एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करना है राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य
◆माध्यमिक विद्यालयों में लौह पुरुष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित निबन्ध, वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिताओं के होंगे आयोजन ,निकाली जाएंगी रैलियां,उनके जीवन पर आधारित नाटकों का होगा मंचन

लखनऊ 30 अक्टूबर 2025
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से लखनऊ मण्डल के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ साथ राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षकों को उनके अधीनस्थ समस्त विद्यालयों में राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में ,31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश दे दिये हैं- *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *