राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा: थाना रसूलपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा: थाना रसूलपुर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

फिरोजाबाद।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रसूलपुर परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के national अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी सिटी श्री रवि शंकर प्रसाद जी, सीओ सिटी श्री प्रवीण तिवारी जी, अपर नगर आयुक्त महोदय तथा थाना प्रभारी रसूलपुर श्री प्रदीप कुमार जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

पीस कमेटी की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने हेतु लोगों को जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहार हमारी संस्कृति और एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर हंसी-खुशी त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

इस अवसर पर हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा सदैव समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन का सहयोग करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ
राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *