राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक में नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक में नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

अखंडनगर/सुल्तानपुर। जनपद के अखंडनगर क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले धीरेन्द्र पांडेय के यहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक सहयोग और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। सभा में धीरेन्द्र पांडेय को सहयोग राशि प्रदान की गई। साथ ही संगठन के कई नए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए नियुक्ति की घोषणा की गई।

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की ओर से संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत रामनायक तिवारी को अयोध्या मंडल प्रभारी, रामसहाय दुबे को सुल्तानपुर जिला संरक्षक, कृष्ण कुमार पांडेय को जिला महासचिव, राघवेंद्र तिवारी को जिला सचिव तथा शिवम तिवारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्याम पांडेय को कादीपुर तहसील प्रभारी और श्रीकांत पांडेय को कादीपुर तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य गौरीशंकर शर्मा, अमित उपाध्याय, अतुल तिवारी, रामप्रीत पांडेय, नीरज तिवारी, हरि पांडेय, कृष्णा उपाध्याय और धीरेन्द्र पांडेय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा में संगठन के सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के प्रति समर्पण और सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

एक छत के नीचे मिलेंगी एक दर्जन से अधिक सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

डीएलएसए एक नवंबर को लगाएगा वृहद जन-जागरूकता एवं सहायता शिविर

सुलतानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से ‘न्याय सबके लिए’ अभियान के तहत एक नवंबर रविवार को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में वृहद जन-जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन करने में सहायता और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने बताया कि ‘जागरूक नागरिक, सशक्त भारत थीम पर आयोजित शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की एक दर्जन से अधिक योजनाओं के काउंटर लगाए जाएंगे। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दिव्यांगजन अधिकार योजना, मिशन शक्ति, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति, श्रम योगी मानधन, राशन योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी। डीएलएसए सचिव ने जनपदवासियों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की है।

अमहट मंडी में व्यवस्था बदहाल, अधिकारियों के सख्त निर्देशों का नहीं हो रहा पालन

सुल्तानपुर। योगी सरकार भले ही जनता के हित में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन सुल्तानपुर की अम्हट मंडी के अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हैं।

अम्हट कृषि उत्पादन मंडी समिति, सुल्तानपुर में सुबह 4 बजे से ही मंडी चालू हो जाती है, लेकिन स्ट्रीट लाइटें न जलने से पूरी मंडी अंधेरे में डूबी रहती है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर सक्रिय हैं। व्यापारियों के अनुसार आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कभी पिकअप से पैसे निकाल लिए जाते हैं, तो कभी रिक्शा चोरी हो जाती है। कई बार शिकायत के बावजूद मंडी के खंभों की स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं कराई गईं। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी सचिव और अन्य कर्मचारी रात में गश्त तक नहीं करते। अधिकारी अपनी नींद में मस्त रहते हैं। मंडी की नालियां भरी हैं, सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई बार व्यापारियों द्वारा लिखित व मौखिक सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मंडी में प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *