रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम का समापन समारोह
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
हरदोई। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर, हरदोई में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से छात्राओं के लिए आयोजित छह दिवसीय रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रोजगारपरक कौशल, आत्मविश्वास, संचार क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार संबंधी दक्षताओं का विकास करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे सौम्या एवं मनु ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सपना एवं दिव्यांशी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी. एस. पाण्डेय रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन में डॉ. रश्मि द्विवेदी,, डॉ. शशिभान पांडे एवं ट्रेनर अनु जी ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि डॉक्टर बी. एस. पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षिक डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं रोजगार संबंधी व्यवहारिक दक्षताओं का होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल को अपने भविष्य के रोजगार एवं जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षक अनुज ने छात्राओं को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान व्यावसायिक संचार एवं अंग्रेजी भाषा में दक्षता, साक्षात्कार की तैयारी, व्यक्तित्व एवं कम्युनिकेशन स्किल्स तथा रोजगार एवं प्लेसमेंट संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने छात्राओं से प्रत्येक सत्र में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की ओर से डॉ. रश्मि द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताएँ प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं। संजय श्रीवास्तव, अनूप सिंह, पारुल गुप्ता, नीरज शुक्ला सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद विशारद द्वारा किया गया। अंत में डॉ. डॉक्टर शशिकांत पांडे ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्राचार्य डॉ शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी’विपिन’ ने कहा छह दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करने तथा उनमें कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

