लखनऊ की कु० अनिभा सैनी को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026

*लखनऊ की कु० अनिभा सैनी को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026*

नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड चाइल्ड डेवलपमेन्ट कमीशन द्वारा राजस्थान स्थित कुम्भा सभागार प्रताप गौरव केन्द्र उदयपुर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ (उ०प्र०) की प्रख्यात उद्यमी एवं समाजसेवी कु० अनिभा सैनी को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से पुरस्कृत किया गया। कु० अनिभा सैनी को पूर्व में भी मार्च 2026 में राज्य विधान मण्डल पेंशनर्स संस्थान, लखनऊ के द्वारा भी महिला दिवस के अवसर पर विधान भवन में सम्मानित किया जा चुका है ! कु० अनिभा सैनी समाज सुधार के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं। उनका मानना है कि सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज सेवा करनी चाहिए ! कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप में पदम ग्रुप के मालिक युवा उद्योगपति पंकज शंकर कुलरिया उपस्थित रहे साथ ही राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री राम गोपाल सुधार, उदयपुर के विधायक तारा चंद्र जैन और विशिष्ठ अतिथि के रूप में लखनऊ के विधान भवन के पूर्व विशेष सचिव डॉ० सी०पी० शर्मा एवं संस्थान के पदाधिकारी गोविंद जांगिड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *