लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों व NEET के कई छात्रों की मौत पर एआईडीएसओ ने दिया श्रद्धांजलि

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों व NEET के कई छात्रों की मौत पर एआईडीएसओ ने दिया श्रद्धांजलि

 

जौनपुर, लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने की वजह से 15 छात्रों व NEET के कई छात्रों की मौत पर ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने मंगलवार को बदलापुर स्थित सब्जी मण्डी के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने मृत छात्रों के प्रति प्रतिकात्मक वेदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

एआईडीएसओ के उत्तर प्रदेश राज्य सचिव दिलीप कुमार ने अलीगंज के कोचिंग सेंटर में हुए इस भीषण अग्निकांड व NEET के दिवंगत छात्रों के लिए गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुःखद व चिंताजनक है। उन्होंने मृत छात्रों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से छात्रों व अभिभावकों में गहरा दुख व विक्षोभ व्याप्त है। इस दुःखद घटना से साफ जाहिर है कि शासन-प्रशासन की लापरवाही और कोचिंग संस्थानों की लूट से आये दिन छात्रों के साथ कोई न कोई अनहोनी हो रही है। दरअसल, सरकार व पूंजीपतियों की मंशा के अनुरूप सरकारी शिक्षण संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है और शिक्षा के निजीकरण को प्रोत्साहित करते हुए सरकार सुरक्षा व उपयुक्त मानकों का ख्याल किए बगैर कोचिंग संस्थानों को लूट की छूट दे रही है। परिणामस्वरूप शिक्षा प्राप्त करने की जद्दोजहद में छात्रों को अपना जीवन तक गंवाना पड़ रहा है। इसलिए ऐसी दुःखद घटनाओं को रोकने के लिए सरकारी स्कूल-कॉलेजों की बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना चाहिए और निजीकरण पर रोक लगाकर शिक्षा क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं की स्थाई भर्ती करनी चाहिए।

देश भर में मृतक छात्रों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए छात्र संगठन AIDSO सरकार से मांग करता है कि, घायल छात्रों को तत्काल उचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाए। घटना के कारणों की उपयुक्त जांच हो। मृतक व घायल छात्रों नौजवानों को उचित मुआवजा दिया जाए। घटना के दोषियों को कठोर सजा दी जाए। छात्रों के जीवन को सुरक्षित रखने हेतु उपयुक्त कदम उठाये जाएं।

 

इस अवसर एआईडीएसओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन जैन, प्रवीण विश्वकर्मा, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, विकास मौर्य, जयंत राव, विजयप्रकाश, वर्षा, अजय मौर्य, सहित अन्य कई छात्र छात्रायें मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन- संतोष कुमार प्रजापति ने किया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *