लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आज दिनांक 24 जून 2026 को लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय पर ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुमित गुप्ता नदीम शेख ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तथा पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित भक्तों ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, सतीश अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, पवन मनोचा, मनीष गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, शशि प्रकाश शुक्ला, कुश मिश्रा, सुहैल हैदर अल्वी, जगजीत, सतनाम सिंह एवं नरेश अग्रवाल सहित सैकड़ों हनुमान भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

