सुषमा देवी नई उम्मीद सेवा संस्थान ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सुषमा देवी नई उम्मीद सेवा संस्थान की बैठक कोणेश्वर महादेव मंदिर के निकट प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित की गई।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था के संरक्षक गिरीश चंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी आर एल पाण्डेय,नीरज कुमार रस्तोगी, मुरारीलाल कुशवाहा, मुकेश गुप्ता,मोनू कश्यप,नीतू देवी, उपस्थित रहे जिनको पंचशील पटका से मुख्य ट्रस्टी सुषमा देवी ने सम्मानित किया।

