लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत
प्रयागराज। औषधि व्यापार एवं वितरण प्रणाली को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने विजयादशमी (दशहरे) के अवसर पर एक विशेष और सराहनीय व्यवस्था की। एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह बग्गा की अगुवाई और आयोजक प्रेमचंद गुप्ता के संयोजन व मार्गदर्शन में लीडर रोड स्थित सैकड़ों दवा दुकानें खुली रहीं, जिससे क्षेत्रीय रिटेलरों को आवश्यक दवाइयां प्राप्त करने में काफी सहजता और सुगमता हुई।
बैठक में बनी सर्वसम्मति
एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में व्यापारियों के बीच यह आम सहमति बनी कि कारण रिटेलरों को आपातकालीन और अति-आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में दवा आपूर्ति बिल्कुल प्रभावित न हो, इसके लिए दुकानें खुली रखना अत्यंत आवश्यक था।
व्यापारियों की एकजुटता और सेवा भावना
चेयरमैन परमजीत सिंह बग्गा के कुशल नेतृत्व और आयोजक प्रेमचंद गुप्ता के सफल संयोजन में लीडर रोड के सैकड़ों दवा व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय दिया।
इस दौरान जयप्रकाश अग्रहरि, महामंत्री; विकास सिंह, सहमंत्री; अजय कुमार दुबे, संरक्षक; नवीन सोंधी, संरक्षक; संदीप कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी; संजय हांडा, उपाध्यक्ष; संजय बंसल, नवीन गोयल, सुधीर कुमार जायसवाल, प्रवीण गुप्ता, चन्नी, संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पवन केशरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान
दिया।

