(वाशिंगटन)अमेरिका ने ईरान पर फिर किया छोटा हमला, केशम द्वीप को बनाया निशाना

(वाशिंगटन)अमेरिका ने ईरान पर फिर किया छोटा हमला, केशम द्वीप को बनाया निशाना

वाशिंगटन,07 नवंबर। अमेरिका ने ईरान पर फिर नए सिरे से हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियों के खिलाफ मामूली हमले किए हैं। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, हम छोटे-मोटे हमले करते हैं। उन्होंने एक छोटा सा विमानरोधी उपकरण बनाया था, जिसे हमने लगभग 15 मिनट या शायद 5 मिनट में ही नष्ट कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, केशम द्वीप के ऊपर एक विमान की आवाज सुनाई देने के बाद, दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप के सुजा इलाके में 2 मिसाइलें गिरी हैं।

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, केशम द्वीप पर 2 मिसाइलें गिरी हैं। किसी तरह के नुकसान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

हमलों के बीच ट्रंप ने शांति के भी संकेत दिए हैं।

उन्होंने कहा, हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। हमने ईरान के साथ काफी प्रगति की है। हालांकि उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

वहीं, कतर ने भी उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल हो गई है। कतर ने कहा कि ऐसे दावे युद्ध को लंबा खींचने वालों को फायदा पहुंचाते हैं।

ईरानी सेना ने कहा कि फरवरी में जब अमेरिका और इजरायल ने युद्ध शुरू किया था, तब की तुलना में ईरानी सेना अब कहीं अधिक मजबूत है।

ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमिनिया ने कहा, ईरानी सेना सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई के आदेशों का पालन करेगी। अगर वाशिंगटन ईरान पर फिर से हमले शुरू करता है, तो ईरानी सेना इस क्षेत्र के बाहर भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकती है।

अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि केशम द्वीप पर स्थिति अपेक्षाकृत शांत है।

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने वाले को करीब 188 करोड़ रुपये तक का इनाम और संभावित स्थानांतरण की पेशकश कर रहा है, जिसमें इसकी सुविधाएं, उपकरण और संबंधित कर्मी शामिल हैं, जैसे कि वैज्ञानिक समुदाय के लोग, या उपरोक्त में से किसी की भी आवाजाही।

००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *