वाशिंगटन)गैंगस्टर गोल्डी बरार एफबीआई की 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम

(वाशिंगटन)गैंगस्टर गोल्डी बरार एफबीआई की 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम

वाशिंगटन,29 सितंबर। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार को अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने अपनी 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया है। खालिस्तानी अलगाववादी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या में शामिल बरार पर संगठित अपराध, लक्षित हत्याओं, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता का आरोप है। एफबीआई ने उसकी जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 9.6 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है।

एफबीआई ने 28 सितंबर को बरार का नाम सूची में शामिल किया है, जिससे वह 1950 में शुरू हुई इस सूची के बाद से 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल होने वाला 543वां भगोड़ा बना है।

एजेंसी ने बताया कि बरार का अमेरिका और कनाडा में फैले हिंसक अपराधों की एक श्रृंखला से संबंध रहा है।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि बरार को हथियारबंद, खतरनाक माना जाना चाहिए और उसकी सूचना एजेंसी को देनी चाहिए।

एफबीआई के अनुसार, बरार उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध समूह का एक प्रमुख सरगना है।

बरार उन भगोड़ों में से एक था जिनकी पहचान ऑपरेशन हार्डबॉल के दौरान हुई थी। यह ऑपरेशन भारत स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों की लंबी संघीय जांच थी।

जुलाई में, अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसे 3 समूहों से जुड़े 37 आरोपियों के खिलाफ आरोप घोषित किए थे।

बरार ने दुनियाभर में इस गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों को निर्देशित करने में मदद की।

बरार पर सबसे गंभीर आरोप जून 2023 में कनाडा में निज्जर की हत्या का है, जो भारत में आतंकवादी घोषित था।

आरोप है कि बिश्नोई और बरार ने निज्जर की हत्या का आदेश दिया था। उसे 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई थी।

निज्जर की हत्या से भारत-कनाडा के कूटनीतिक रिश्तों में तनाव आ गया था। तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय सरकारी एजेंटों से हत्या के तार जोड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *