विकास खण्ड-तारुन बीआरसी में विद्यालय प्रबंध समिति सशक्तिकरण हेतु दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

       
अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) जिले के विकासखंड तारुन में बी आर  सी तारून पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराने, विद्यालय स्तर पर सत्र  2020-21 संचालित विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति आख्या एवं वर्ष 2021-22 में होने वाली गतिविधियों के प्रति उन्हें जानकारी प्रदान करने एवं जागरूक करने  ताकि वे अपना सक्रिय सहयोग/योगदान प्रदान कर सके के उद्देश्य की अपेक्षा से एक दिवसीय सम्मेलन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी  प्रमोद कुमार उपाध्याय के   कुशल नेतृत्व आयोजित में हुआ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी अमित जायसवाल  सहित 168 विद्यालयों के संबंधित प्रधान ,एस एम सी अध्यक्ष,सदस्य एवं सचिव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विकासखंड के ऊर्जावान विज्ञान ए आर पी डा रजनी रंजन जायसवाल ने किया।इस कार्यक्रम में शारदा कार्यक्रम की जानकारी ए आर पी मुकेश कुमार मिश्रा , समर्थ विशेष शिक्षक एस एम सी कार्य दायित्व यमुना लाल यादव ने बताया कि सभी अभिभावक अनिवार्य रूप से विद्यालय की मासिक बैठकों  में प्रतिभाग करें, कायाकल्प,डी.बी.टी  के विषय मे  आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी  ने बताया कि शासन द्वारा सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनिफॉर्म , स्वेटर व जूता मोजा खरीदने हेतु धनराशि भेजी जा चुकी है , आप सभी समुदाय को यूनिफॉर्म खरीदने हेतु प्रेरित करें। समर्थ के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षण करने पर  चर्चा की गई।निपुण भारत मिशन के बारे में एस आर जी  डा  अम्बिकेश त्रिपाठी ने कहा कि 03 वर्ष से 09 तक के बच्चों को 2026-27 तक आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान से निपुण बनाना है। मिशन प्रेरणा  के विषय मे  डा रजनी रंजन जायसवाल ने विस्तार से चर्चा की । प्री प्राइमरी शिक्षा संतोष कुमार ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनसे इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा  गई। इस अवसर पर  सभी ग्राम प्रधान , एस एम सी अध्यक्ष अभिभावक व प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *