विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु नियुक्त किए गए प्रभारी एवं अपर प्रभारी

अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता)विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु नियुक्त किए गए प्रभारी एवं अपर प्रभारी अधिकारियों की आज अपराहन 1:00 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।इस बैठक में अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रभारी अधिकारी द्वारा  दिए गए दायित्व के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इस मौके पर  दिए गए दायित्वों को समयबद्ध रूप से सभी अधिकारी पूर्ण करना सुनिश्चित करें।अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अवशेष सभी विभागों के कर्मचारियों का डाटा तत्काल फीड कराना सुनिश्चित करें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन कर्मचारियों का अब तक डबल डोज वैक्सीनेशन नहीं हुआ है तत्काल करा लें।इसकी विभाग वार सूची प्राप्त करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि  वे अपने विभागों के अवशेष कर्मचारियों का तुरंत कोविड-19 डबल डोज वैक्सीनेशन पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक, यातायात, व्यय अनुवीक्षण सेल, आदर्श आचार संहिता, डिस्टिक कॉन्टैक्ट सेंटर, शिकायत प्रभारी, सूचना प्रभारी, सूचना प्रेषण प्रभारी, वेबकास्टिंग, वीडियो ग्राफी,ईवीएम, लेखनसमग्री आदि के कार्यों की कार्य योजना तैयार करते हुए अधिसूचना जारी होने के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।जिससे निर्वाचन की घोषणा के समय किसी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न ना हो।इस बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं अन्य सभी प्रभारी अधिकारी अपर प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *