विवाहिता ने घर के अन्दर साड़ी का फंदा लगा कर देदी जान 

विवाहिता ने घर के अन्दर साड़ी का फंदा लगा कर देदी जान
लालगंज, मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता ने घर के अन्दर साड़ी का फंदा लगा कर लटक कर जान देदी।विवाहिता का शव घर के अंदर टीन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी चंदन की 24 वर्षीय पत्नी सुमन रविवार सुबह घर के अंदर टीन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला की मां और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतका सुमन का मायका हलिया थाना क्षेत्र के कौरदिया गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका की मां गुलाबबसिया और बहन शांति ने बताया कि घटना से पहले उनकी सुमन से बातचीत नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *