*विशेष खंड कल्याण समिति गोमतीनगर के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*
विशेष खंड कल्याण समिति गोमतीनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं समस्त विशेष खंड निवासियों की उपस्थिति में 04.07.2026 को संपन्न हुआ। विगत दिनांक 28 जून, 2026 को इसका चुनाव संपन्न हुआ था। संपूर्ण विशेष खंड 1, 2, 3 एवं 4 के प्रतिनिधित्व हेतु 21 सदस्यीय समिति निर्वाचित हुई थी।
कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजन से हुआ। उसके बाद सभी अतिथियों एवं निवासियों ने एक साथ वंदे मातरम गीत गया।
चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री एस. के. अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
इस समारोह मे मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र वर्मा पार्षद चिनहट-2, श्री उपेंद्र तिवारी पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्री राकेश त्रिवेदी पूर्व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री सी पी मिश्रा पूर्व विधायक, कर्नल ए एन पाण्डेय कार्यकारी महासचिव गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, श्री संजय निगम सचिव गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, इत्यादि ने मंच की शोभा बढ़ाई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी एवं निवासियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कैप्टन हिमांचल सिंह सेंगर ने कहा कि समिति संपूर्ण विशेष खंड के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, सौहार्द एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विशेष खंड के निरंतर विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
श्री राजीव श्रीवास्तव महासचिव ने अपने सम्बोधन सभी निवासियों को आश्वस्त किया कि संपूर्ण विशेष खंड कि जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण का प्रयास जल्द से जल्द किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी संपूर्ण विशेष खंड के निरंतर उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में निवासियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि समिति के नेतृत्व में विशेष खंड विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
अंत में श्री मनोज खरे ने समिति के सदस्यों की तरफ से सभी अतिथियों एवं निवासियों को धन्यवाद प्रस्ताव
दिया।

