*विशेष खंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा*
उत्तर प्रदेश सरकार की तिरंगा यात्रा के अनुपालन में विशेष खंड कल्याण समिति द्वारा आज सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया .यात्रा विशेष खंड के सभी खण्डों एवं प्रमुख चौराहों से गुजरा. तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत और नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया. इस कार्यक्रम में चिनहट वार्ड -2 के पार्षद श्री शैलेन्द्र वर्मा, विशेष खंड कल्याण समिति के अध्यक्ष कै.एच.एस.सेंगर, महासचिव राजीव श्रीवास्तव, श्री मनोज खरे वअन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए

