वीर बलिदानियों की स्मृति में, शौर्य रत्न समारोह,,का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में हंगामा न्यूज चैनल के द्वारा, वीर बलिदानियों की स्मृति में, शौर्य रत्न समारोह,,का आयोजन किया गया,, बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में युद्ध और युद्ध जैसे हालात में मां भारती की सेवा करने वाले वीर पूर्व सैनिकों को श्री मती नम्रता पाठक पत्नी श्री बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश , के द्वारा सम्मानित किया गया,, समारोह की स्मृति अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखनऊ, अवध प्रान्त के साथियों के साथ,, जय हिन्द,,वन्दे मातरम्,,
लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सम्मानित महानुभावों को सादर नमन /जयश्रीराम ,संगठन से जुड़े सभी आदरणीयों को राजभवन, लखनऊ के सामने विश्वेशराया
हॉल में लखनऊ जिले की कार्यकारिणि द्वारा 11 बजे से आमंत्रित किया गया था जिसमें संगठन से जुड़े अनेक राष्ट्रभक्त सदस्यों / पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दी.यह प्रोग्राम हंगामा न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित किया गया था जो कि कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के सम्मान के लिए भी था. वहां उपस्थित हमारे संगठन के सम्मान पाने वाले सभी सैनिकों के साथ कार्यक्रम की झलकियां प्रस्तुत हैं.
2.उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात् सभी सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर साहब के कार्यालय में एकत्र हुए जहाँ पर लखनऊ जिले की नई कार्यकारिणी, अवध प्रान्त की हरदोई में 23 अगस्त को होने वाले AGM, प्रदेश की AGM, संगठन की कोष वृद्धि, आदि आदि के बारे में विचार एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये व इस सभी उपस्थित महानुभावों ने अपने अपने विचार रख्खे. आज की बैठक में हमारे संगठन में एक नये सदस्य का स्वागत हुआ जिनका परिचय निम्नवत है :-
सूबेदार मेजर H. K. L. Singh .बैठक के अंत में शांतिपाठ के बाद ग्रुपिंग हुई जिसकी झलकी भी प्रस्तुत है. जयहिंद ,वन्देमातरम. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिंदाबाद. हमें अपने गौरवशाली संगठन पर अपार गर्व है. भारत माता की जय

