वीरता, शौर्य, त्याग पराक्रम, एवं द्रीढ प्रतिज्ञा के प्रतीक है महाराणा प्रताप – डॉ रामेश्वर सिंह

वीरता, शौर्य, त्याग पराक्रम, एवं द्रीढ प्रतिज्ञा के प्रतीक है महाराणा प्रताप – डॉ रामेश्वर सिंह

 

भदोही: मोड पुरानी बाजार में इंजीनियर शिव शंकर सिंह के आवास पर आयोजित महाराणा प्रताप जन्म दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए अमर शहीद ठाकुर झूरी सिंह के प्रपौत्र डॉ रामेश्वर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग एवं दृढ़ प्रतिज्ञा का प्रतीक है हमें उनके इतिहास से प्रेरणा मिलती है कि देश के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा तन, मन, धन से करनी चाहिए उन्होंने देश एवं धर्म की रक्षा, आन, बान, सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी

कार्यक्रम का संचालन अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयकुमार सिंह ने किया अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक इंजीनियर शिव शंकर सिंह ने किया

सभा को इसके अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *