वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत चिनहट में लगाए गए पौधे, पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत चला अभियान
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर चल रहे पी डी ए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व्यापार सभा संतोष सेठिया के नेतृत्व में चिनहट स्थित महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राइमरी पाठशाला चिनहट में बरगद पीपल, पाकर, नीम व कदम्ब आदि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर संतोष सेठिया ने कहा की पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षों का लगाया जाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जितने भी पेड़ हमने लगाए हैं सभी को पानी देना और ट्री गार्ड जब तक के पौधे बड़े ना हो जाए तब तक देख रेख करना मेरी जिम्मेदारी है। इस मौके पर अमित यादव, अभिषेक यादव, हनुमान गुप्ता, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी एडवोकेट, रंजीत वाल्मीकि, विनीता लखमानी, बबलू यादव, पुरुषोत्तम जालान, मोहम्मद आरिफ, मनोज जायसवाल, रवि गुप्ता, रितिक यादव, प्रदुमन यादव तथा दोसर वैश्य के चिनहट मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता (पिंटू) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

