मिल्कीपुर-अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा द्वारा “किसानों की क्षमता विकास हेतु लाभदायक डेरी एवं पशुधन प्रबंधन” के अंतर्गत “वैज्ञानिक तकनीक से पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखंड के कोटडीह गांव मे हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन 40 प्रगतिशील पशुपालक किसानों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर पशु रोग विज्ञान डॉ० देश दीपक सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन पशुपालकों की क्षमता विकास हेतु “वैज्ञानिक तकनीक से पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन ” विषय पर प्रशिक्षित किया गया । विश्वविद्यालय के पशु औषधि विज्ञान के प्रभारी अधिकारी डॉ जे.पी. सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों के लक्षण, निदान व बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के पशु परजीवी विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को पशुओं के वाह्य एवं अंत परजीवी से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

