अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अयोध्या के व्यापारियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मुलाकात कर अयोध्या में हो रहे व्यापारियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के संदर्भ में एक ज्ञापन देकर अपनी बातों को रखा।इस मौके पर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ जोर जबरदस्ती न करें और व्यापारियों को बिना स्थापित किए इनको विस्थापित न किया जाए।क्योंकि व्यापारी समाज करोना काल में वैसे भी बहुत परेशान है।उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है और सरकार से मांग करती है व्यापारियों को बिना स्थापित किए स्थापित न किया जाए।वही प्रवक्ता राकेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है अयोध्या के व्यापारी रोजी रोटी के लिए परेशान है।प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया ज्ञापन देने वालों में महेश गुप्ता, ओमकार गुप्ता, विजय साहू, दीप नारायण मौर्य, महेश, मणि शंकर, विष्णु प्रसाद, चंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, संतोष गुप्ता राधे मोदनवाल, सुनील गुप्ता, संजय चौरसिया,मनीष गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, व सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे इस मौके पर पार्टी के नेता विजय यादव, शक्ति जायसवाल, नंदू गुप्ता, महासचिव हामिद जाफर मेशम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव मौजूद रहे।

