व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं-गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर ।किराना व्यापार संघ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन शहर के मध्य स्थित एक होटल में किया गया,
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गरीश चन्द्र यादव जी (खेल एवं युवा) उपिस्थत रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने की, शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यापारयों को विभागीय नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना था मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ है सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है उन्होंने व्यापारियों से अपील की वे खाद्य सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह पालन करें ताकि जनता को शुद्ध वस्तुएं मिल सकें और व्यापार में पारदर्शिता आए, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने व्यापारियों को लाइसेंशिसंग, रजिस्ट्रेशन और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी, शिविर के दौरान व्यापारयों ने विभाग से जुड़ी कई जटिल समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिसका उन्होंने मौके पर ही उचित समाधान किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने सभी व्यापारियों से मानकों का पालन करते हुए व्यापारिक समस्याओं को व्यापार मंडल तक सूचित करने का आह्वान किया,नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में किराना व्यापार संघ के पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए सभी व्यापारियों को एकजुट रहने का निवेदन किया,प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता ‘आश’ ने संयुक्त रूप से शिविर आयोजित करने के पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से व्यापारयों और प्रशासन के बीच की दूरी कम होती है किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रहरि ने सभी व्यापारियों का स्वागत किया,कार्यक्रम में संघ के महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता,संरक्षक संजय केडिया,जिला संरक्षक राजदेव यादव, कोषाध्यक्ष गुलजारी लाल गुप्ता,प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष,संतोष अग्रहरि,रामकुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, अनिल वर्मा,राजेन्दर मोदनवाल,बंटी मोदनवाल,शरद साहू, बृजेश जायसवाल, गुफरान भाई,यशवंत साहू,सिद्धनाथ शाह, मन्नू साहू,प्रवीन कुमार, अमित कुमार,गौरव मौर्य,अनुज सेठ,प्रियांशु जायसवाल,अंकित साहू, चन्दन जायसवाल, मनोज कुमार, प्रदीप साहू, रमापति केडिया, आनंद साहू,शिवम बरनवाल,संतोष जायसवाल,मनोज अग्रहरि,अभिमन्यु साहू, रामआसरे के साथ सैकड़ो की संख्या में सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया अतिथियों का आभार संघ के महामंत्री आशीष गुप्ता ने व्यक्त किया।

