शशांक जैन ने रखी रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत की नींव
डॉ. कीर्ति अग्रवाल बनीं अध्यक्ष, प्रीति जैन ने संभाली सचिव पद की जिम्मेदारी
प्रयागराज। सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के नए संकल्प के साथ रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत का पदस्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने क्लब की अध्यक्ष तथा रोटेरियन प्रीति जैन ने सचिव पद की जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए नई कार्यकारिणी का नेतृत्व संभाला।
क्लब के संस्थापक एवं मार्गदर्शक रोटेरियन शशांक जैन द्वारा स्थापित रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत के इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
क्लब के संस्थापक एवं मार्गदर्शक रोटेरियन शशांक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत की स्थापना केवल एक नए क्लब की शुरुआत नहीं, बल्कि सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर सार्थक और प्रभावी सेवा कार्य करना है।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत आगामी कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर और प्रभावी सेवा कार्य करेगा। इस अवसर पर सचिव रोटेरियन प्रीति जैन, डीजी आरएच रोटेरियन सौरभ पुरी और असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन दीप्ति गुप्ता ने किया। वहीं रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट अधिकारी, वरिष्ठ रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो
शहर में जलजमाव को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गिनाई समस्याएं, किया शीघ्र निस्तारण की मांग
प्रयागराज। प्रयागराज शहर में भारी बारिश के चलते हुए जलजमाव को लेकर आज़ समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व मेंपत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर समस्याओ के तत्काल निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन को एसीएम प्रथम ज्ञानेंद्र सिंह ने लिया।
भारी बारिश के चलते शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर, थाने, अस्पताल, स्कूल, सरकारी कार्यालय एवं कई दर्जन मोहल्लों में बरसातका पानीकई दिनों से घुसा हुआ है।जिसके चलते आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ज्ञापन में कहा गया कि शहर के मुंडेरा, धूमनगंज, गौस नगर, करेली, साकेत नगर, मीरा पट्टी, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, सलोरी, बघाड़ा, अशोक नगर, राजापुर, ऊंचवा गाढ़ी, बेली गांव आदि मोहल्लों में अभी भी बरसात का पानी भरा हुआ है। सीवर का पानी उलट कर घरों में घुसा हुआ है। नैनी स्टेशन रोड शिव मंदिर से लेकर राम मंदिर तक एवं जमुना नगर बस्ती डूबी हुई है। चीनी मिल, राम लीला मैदान, चक डोडी, महेवा, डांडी, नंदन तलब, नैनी बाजार शंकर ढाल, आदि जगह पानी भरा है।
जल भराव के चलते अधिकांश घरों में पेयज़ल, खाद्याद्यान्न का संकट है। बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। लोग अधेरा में रहने को मजबूर हैं।गंदे पानी के घरों में घुसे होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
सपा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के सारे दावे फेल हो चुके हैं।
प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना,बासुदेव यादव, तारिक सईद अज्जू,अमर नाथ मौर्य, दूध नाथ पटेल, मयंक यादव जांटी, आस्था सिंह, रमाकांत पटेल, शशांक त्रिपाठी, मो शारिक, सुषमा पासी, मंजू यादव, भोला पटेल, रविन्द्र यादव, मुस्ताक काजमी, संत लाल वर्मा, दान बहादुर मधुर, राजू पासी, महबूब उस्मानी, तहजीब अली, संजू यादव, आदिल हमजा, ओपी पाल, इंदु यादव, रवि मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, पद्मा यादव, शकील अहमद, मो. अजहर, ओपी यादव, आशीष पाल आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
भारतीय निषाद आदिवासी जनजागृति मंच की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा
प्रयागराज। भारतीय निषाद आदिवासी जनजागृति मंच की बैठक दशाश्वमेध घाट दारागंज पर हुईं जिसमे संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उप्र सरकार कि नीतियों जैसे कि नदियों पर मत्स्य आखेट का असंवैधानिक आदेश टेंडर प्रक्रिया का विरोध किया। जिसके सन्दर्भ मे संगठन द्वारा 30 अगस्त क़ो मछुआ समुदाय के मूलाधिकार से वंचित कर उनके आजीविका पर संकट खड़ा करने के विरुद्ध जिलाधीकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा l
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा है कि केन्द्र और प्रदेश सरकारों द्वारा जिस प्रकार मछुआ जनजाति के साथ उनके मूल अधिकार से वंचित कर उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रही है वह अकल्पनीय है। इस पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने व आदेश वापस लेने तथा जो निविदा हो चुके हैँ उनको निरस्त करने कि मांग मुख्यमंत्री उप्र के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। मनोज निषाद ने चेताया है कि मांग नहीं मानने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा जिस का खामियाजा आगामी चुनावों मे इन सरकारों क़ो भुगतना होगा।
बैठक मे प्रमुख रूप से निब्बू लाल, राजेश निषाद, शनी निषाद, संतोष, निखिल, सुशील, आशीष, अजय, राकेश, रुपेश इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
फोटो
युगदृष्टा एवं दूरदर्शी थे राजीव गांधी- प्रमोद तिवारी
प्रयागराज। भारत रत्न राजीव गांधी देश को 21वीं सदी में ले जाने की बात करते थे। उनका विश्वास था कि तकनीकी मदद से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है। ये उदगार राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आनंद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री की 82 वीं जयंती सद्भावना दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किये।
तिवारी ने कहा कि युग दृष्टा और दूरदर्शी राजीव गांधी ने कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी तथा संचार क्रांति की नींव रखी जो आज देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सबसे निर्णायक साबित हो रहा है। महिलाओं को हर क्षेत्र में 33% आरक्षण, देश में मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने का उनका निर्णय युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना था। उन्होंने पंचायती राज कानून लाकर पंचायतों के साथ गांधीवाद के पहलू को मजबूत किया। देश में स्वच्छ राजनीतिक के लिए दल बदल कानून लाये
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव ज़रिता लतफलांग ने कहा कि राजीव जी देश को उन्नति के शिखर पर ले जाना चाहते थे। प्रारंभ में तिवारी ने राष्ट्र नेता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण नमन किया। उन्होंने कांग्रेसजनों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा भी दिलाई।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी तथा संचालन यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, शेखर बहुगुणा, अशफाक अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, विजय मिश्रा ,मुमताज अंसारी, संजय तिवारी, अल्पना निषाद,महेश त्रिपाठी, रजनीश सिंह रिशु, अनिल पांडेय, मनोज पासी, विनय दुबे, रजनीश दास, शरद उपाध्याय, राजेश राकेश, मानस शुक्ला, देवी पांडेय, कामेश्वर सोनकर , ने रिजवाना बेगम, जितेंद्र सोनकर, डॉ अनिल गौड़, नसरीन बानो, राजबहादुर गुप्ता , हरिश्चंद्र द्विवेदी, जय प्रकाश सिंह, आशीष चौधरी इफ्तिखार अहमद,शशांक सिंह, काशिफ रिजवी, अनूप त्रि
पाठी, लारेब फ़ैज़ सहित अनेक मौजूद थे।

