शहर के कई घरों के सामने बारिश व गंदा पानी इकट्ठा होने से लोगो में आक्रोश
अयोध्या।हल्की सी बारिश ने नगर निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है। हल्की सी बारिश में शहर के विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों प्रमुख मार्गो पर बारिश का जल भराव दिखाई दे रहा है जिसके चलते आसपास घरों में गंदा व बारिश दिखाई दे रहा है।शहर के बछड़ा सुलतानपुर,देवकाली तिराहा,बेनीगंज, शाहजहांपुर, हैदरगंज, मुगलपुरा, राठहवेली, अश्वनीपुरम कालोनी सहित अनेक मुहल्ले, कालोनी व अन्य मार्गो पर बारिश के पानी ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दिया है।इस समय सबसे खराब स्थित मोहल्ला तथा कॉलोनी में जहां पर सिविल लाइन तथा पाइप डालने के नाम पर संबंधित संस्थान ने आधी सड़क खोदकर छोड़ दिया है।जिसके चलते स्थानीय व इधर से गुजरने वाले लोग परेशान है।

