शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ 27 अगस्त(आर एन एस)अहरौला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने तथा गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को पीड़िता ने थाना अहरौला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चकबालाशाह निवासी अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करते हुए गाली-गलौज और जान-माल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 274/2026 में धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे और कांस्टेबल वरुण कुमार ने 27 अगस्त को फुलवरिया अंडरपास से आरोपी अबू सहमा (25) को करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *