शासन से 158 बीईओ पदोन्नति बनाकर बने वरिष्ठ प्रवक्ता डायट 

शासन से 158 बीईओ पदोन्नति बनाकर बने वरिष्ठ प्रवक्ता डायट

 

ममता सिंह सहित 5 बीईओ पदोन्नति पाकर बने जिले मे वरिष्ठ प्रवक्ता डायट

 

अयोध्या।विभिन्न जिलों मे तैनात 5 बीईओ पदोन्नति पाकर वरिष्ठ प्रवक्ता के रुप मे डायट मे वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में तैनाती हुई है।बताते चले शासन से 158 बीईओ की पदोन्नति वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट पर हुई है।जिसमें से विभिन्न जिलों में तैनात 5 बीईओ पदोन्नति पाकर डाइट अयोध्या में भी भेजे गए हैं।बताते चले कि पदोन्नति पाने वालों में इससे पूर्व पहले भी अयोध्या जनपद में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में तेज तर्रार, व्यवहार कुशल व अनुभवी शिक्षाधिकारी ममता सिंह का नाम शामिल है। वे पूर्व मे बीएसए कार्यालय तथा खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा के अलावा गोंडा,बलरामपुर, व वर्तमान समय में बस्ती जिले में खंड शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत हैं।उनके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर रामतीर्थ, खंड शिक्षा अधिकारी अमेठी रामकिशन कश्यप,खंड शिक्षा अधिकारी गोण्डा चंद्रभूषण पांडे, तथा खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर अनिल कुमार मिश्रा को भी वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अयोध्या बनाया गया

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *