शिक्षकों की मांग पूरी होने तक संघर्ष का ऐलान जन आंदोलन बनेगा धरना – आलोक तिवारी
अयोध्या।आगामी 2 मई 2026 दिन शनिवार को संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय शिक्षक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होगा।जिसमें जनपद स्तर की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के साथ प्रदेशीय समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया जाना है।इस धरने में जिला कार्यकारिणी, सक्रिय सदस्यों के साथ संघनिष्ठ साथियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।उपरोक्त बातें जिला संगठन के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश पांडे तथा मुख्य वक्ता शिक्षक विधायक नेता शिक्षक दल माननीय धूप कुमार त्रिपाठी होंगे।उन्होंने बताया कि माध्यमिक चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की वापसी
पुरानी पेंशन की बहाली,वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन
22 मार्च 2016 की राज आज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने
वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए
व्यवसायिक शिक्षकों को भी विनियमित करते हुए उन्हें पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिया जाए।अगर मांगे ना पूरी हुई तो जनपद स्तरीय समस्याओं का निस्तारण तत्काल नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना
देगा।

