छात्रा ने प्रधानाचार्य पर लगाया साजिश के तहत हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा प्रेटिकल में फेल करने का आरोप
अयोध्या।जिले के आजाद इंटर कॉलेज पलिया जगमोहन सिंह कुचेरा में हाई स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उसे ईर्ष्या बस हाई स्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में साजिश के तहत प्रयोगात्मक परीक्षा में काफी कम अंक दिए गए।जिसके चलते उक्त छात्रा फेल हो गई।इससे आहत होकर उक्त छात्रा अपने पिताजी के साथ बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी के सामने पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई।उन्होंने कहा कि जिसके चलते उसका 1 साल बर्बाद हो गया।उन्होंने कहा कि इससे मानसिक रूप से आघात लगा है।जिसके लिए मुख्य रूप से दोषी आरोपी प्रधानाचार्य हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर तिवारी ने कॉलेज के आरोपी प्रधानाचार्य देव कुमार यादव उर्फ बिल्लू से पूछा कि इतना काम नंबर कैसे मिला पहले तो प्रधानाचार्य जिला विद्यालय निरीक्षक को गुमराह करते दिखे लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक के यह कहने पर की अगर उक्त छात्रा के साथ न्याय नहीं हुआ तो कुछ ही दिनों में आपके स्कूल के तथा आप पर करो कार्यवाही की जाएगी साथ ही साथ उन्होंने आरोपी प्रधानाचार्य को यह भी निर्देश दिया की तय सीमा के अंदर आप सभी दस्तावेज और इस प्रैक्टिकल में जी शिक्षक ने मार्क दिया था उनको भी लेकर आए।उन्होंने छात्रा तथा उनके पिता को अस्वस्थ किया कि आपके साथ न्याय होगा और हम जितनी मदद कर पाएंगे करें
गे।

