शिक्षा सेवा चयन आयोग में हिंदी प्रवक्ता बने नितेश सिंह, क्षेत्र में खुशी की लहर
नितेश, वर्तमान में राज कॉलेज में कार्यालय सहायक के पद पर हैं कार्यरत
जौनपुर। 08 जुलाई।जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के भगरी गांव निवासी नितेश सिंह का चयन यूपीएससी, प्रयागराज द्वारा हिंदी प्रवक्ता पद पर होने से परिवार, शिक्षक समुदाय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नितेश सिंह वर्तमान में राज कॉलेज, जौनपुर में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
नितेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुवास सिंह (बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर) के भतीजे तथा राजकुमार सिंह के पुत्र हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने इस सफलता का श्रेय भगवान रामेश्वर धाम की कृपा, नितेश सिंह की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन को दिया। वहीं शिक्षक समुदाय और प्रधानाचार्य परिषद के सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलेगी।
नितेश सिंह की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से जौनपुर का नाम गौरवान्वित हुआ है। उनके चयन पर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार
जारी है।

