श्री बागनाथन मंदिर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 50.56 लाख रुपये

श्री बागनाथन मंदिर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 50.56 लाख रुपये
राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने श्री बागनाथन मंदिर किया शिलान्यास, जनता ने जताया आभार
फोटो-05
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के विकासखंड पूरेडलई अंतर्गत ग्राम बराइन स्थित प्राचीन श्री बागनाथन मंदिर परिसर में विभिन्न सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 50.56 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से मंदिर परिसर का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक बनेगा। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्री बागनाथ मंदिर में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण परियोजना न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी नई पहचान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के केंद्र रहे हैं तथा इनके विकास से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। राज्य मंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में होने वाले विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण प्राप्त होगा। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मंदिर के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिलान्यास समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, प्रांतीय परिषद सदस्य भगवंत लाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलाकांत द्विवेदी, हरीश द्विवेदी, वीरेंद्र पाण्डेय, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रवेश मौर्य, अमित मौर्य, राम कुमार शुक्ला, नितिन मिश्रा, रामदेव यादव, वीरेंद्र रावत, अशोक सिंह, रितेश शर्मा, हरिओम शर्मा, वेदप्रकाश गुप्ता, रघुनाथ गोस्वामी, जनार्दन शुक्ला, रमेश मिश्रा, शिव प्रकाश, अयोध्या प्रसाद मुनीम, शिशुपाल सिंह, रवि मौर्य, राम नरेश मौर्य, राजेंद्र शुक्ला, जगराम लोधी तथा विनोद विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *