श्रीरामचरितमानसकी भाव सहित चौपाई

4 अगस्त – श्रीरामचरितमानसकी भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

रामचरित राकेस कर
सरिस सुखद सब काहु ।
सज्जन कुमुद चकोर चित
हित बिसेषि बड़ लाहु ।।
( बालकांड, दो. 32)
राम राम 🙏🙏
श्री राम नाम की वंदना करने व महात्म्य बताने के बाद पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज कहते हैं कि श्री राम जी का चरित पूर्णिमा के चाँद की किरणों के तरह सभी को सुख देने वाला है । परंतु सज्जनों के ह्रदय के लिए तो यह विशेष हितकारी व विशेष लाभ देने वाला है ।
आत्मीय जनों! श्री राम जी का चरित तो सबके लिए सुखकारी है । यह हम सबके अपनी योग्यता पर निर्भर करता है कि श्री राम चरित अपनाकर कितना अपना हित कर सकते हैं तथा सुख प्राप्त कर सकते हैं । अस्तु सुख चाहते हैं तो श्री सीताराम नाम का भजन चिन्तन निरन्तर करना पड़ेगा….. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम…।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *