श्वेता वर्मा बनी अयोध्या जनपद के ग्राम्य विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।श्वेता वर्मा अयोध्या जनपद के ग्राम्य विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक बनी।मालूम हो कि श्वेता वर्मा इसके पूर्व संत कबीर नगर जनपद में खण्ड विकास अधिकारी के रूप में तैनात रही है।पदोन्नति के बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।जबकि अभी तक अयोध्या जनपद में परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे गिरीश पाठक को संयुक्त आयुक्त के पदोन्नति के पश्चात कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश से संबद्ध कर दिया गया है।

