संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला का किया दर्शन, ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ मंदिर निर्माण तैयारियों को भी देखा

अयोध्या। कारसेवकपुरम में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के के पदाधिकारियों के साथ रामलला का दर्शन किया और मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार दोपहर बाद ट्रस्ट के सचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष अनिल मिश्र, सदस्य महंत दिनेंद्र दास के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे। इसके अलावा उनके साथ संघ के सह सर कार्यवाह दत्रात्रेय हसबोले, कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी भी मौजूद रहे। संघ प्रमुख ने मंदिर के चतुष्कोण करने व दर्शन मार्ग से सुलभ व उस पर भीड़ के दौरान व्यवस्था की भी जानकारी ली। इससे पहले कारसेवकपुरम में बुधवार को संघ प्रमुख ने अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग को तीन सत्र में संबोधित किया। उन्होंने देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं चालू करने पर जोर दिया। मंदिर निर्माण में संघ की भूमिका व उसके भविष्य पर भी मंथन किया गया। संघ प्रमुख अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में देशभर में संघ की शाखाओं के नियमित संचालन पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *